फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भूमाफिया बताकर फेसबुक पर पोस्ट करने पर प्राथमिकी दर्ज

पंकज जैन Updated Mon, 13 Jul 2026 02:13 PM IST

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी रौनक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर खुद को भू-माफिया बताने की पोस्ट पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। रौनक ने बताया कि वह राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। 9 जुलाई को शाम करीब 5:45 बजे फेसबुक पर उन्हें एक पोस्ट दिखाई दी। उसमें एक पत्र और वीडियो साझा किया गया था। पत्र पर वैजयंती माला निवासी बल्केश्वर का नाम लिखा था। वीडियो में कन्हैया लाल (कन्हैया प्रॉपर्टी) उन्हें भूमाफिया बताते हुए कई आरोप लगा रहा था। रौनक ठाकुर का आरोप है कि बिना किसी तथ्य और प्रमाण के उन्हें सार्वजनिक रूप से भूमाफिया कहकर संबोधित किया गया। उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। रौनक ठाकुर ने प्राथमिकी में एक अन्य फेसबुक आईडी के संचालक को भी नामजद किया है। उक्त आईडी एक व्यापारी नेता की बताई जा रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें