आगरा के थाना अछनेरा के रायभा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारी की पिटाई के मामले में भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित के भाई ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कार्रवाई न होने के विरोध में भाई के साथ कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।