दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल आयोजन फीफा विश्व कप 2026 के आगाज के साथ ही आगरा में भी फुटबॉल का उत्साह बढ़ने लगा है। हाल ही में शहर में आयोजित अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट ने खिलाड़ियों में खेल के प्रति नया जोश भरा है। ऐसे में अब शहर के युवा फुटबॉलर विश्व कप के मुकाबलों पर नजरें टिकाए हुए हैं, ताकि दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों से खेल की नई तकनीक, फिटनेस और रणनीति सीख सकें।