फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एडीए के खिलाफ किसानों का अनूठा प्रदर्शन, गांवों में चलाया भीख मांगो अभियान

आगरा के कुबेरपुर में मौजा रहनकला व रायपुर की जमीन के बदले 10 प्रतिशत विकसित भूखंड की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को 21वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को धार देने के लिए किसानों ने भीख मांगो अभियान चलाया। इसके तहत गढ़ी जगन्नाथ और दलेलनगर में महिलाओं ने कटोरा लेकर भीख मांगी। अनोखे तरीके से विरोध जताया। किसानों का कहना है कि आगरा विकास प्राधिकरण की नीतियों ने उन्हें भिखारी बनने पर मजबूर कर दिया है। विपिन यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन मुकदमे और जेल का डर दिखाकर आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन किसान किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब यह संघर्ष आर-पार की लड़ाई बन चुका है। धरना स्थल पर किसानों की संख्या लगातार बनी हुई है। आंदोलन को आसपास के गांवों का समर्थन भी मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें