फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मनोरोगी बताने पर भड़के किसान नेता, सीडीओ कार्यालय में दिया धरना

आगरा के विकास भवन में चल रहे किसान दिवस में बुधवार को किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से सहकारिता के मंडलीय सहायक आयुक्त एवं संयुक्त निबंध द्वारा एक जांच रिपोर्ट में किसान नेता श्याम सिंह चाहर को मनोरोगी बताने का विरोध किया। डीआर को विकास भवन बुलाकर माफी मांगने की मांग की। इस पर सीडीओ के कोई ठोस आश्वासन न देने पर किसान धरने पर बैठ गए। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि मुझे मनोरोगी कहने वाले अधिकारी पागल होने का सर्टिफिकेट दें या फिर माफी मांगने आएं, नहीं तो धरना अनिश्चितकालीन रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें