फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रैक्टर पलटने से पैदल जा रहे किसान की मौत

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 02:46 PM IST

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा रोड पर सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान वहां से पैदल अपने खेत की ओर जा रहे 55 वर्षीय दिलीप सिंह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और उसके नीचे दब गए।घटना होते ही आसपास मौजूद राहगीरों ने शोर मचाया और तुरंत लोगों की मदद से दिलीप सिंह को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर चालक कलुआ को भी सुरक्षित निकाल लिया गया, हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं। खून से लथपथ दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे और उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें