फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान नेता को रात में घर पर किया नजरबंद, लखनऊ जाने से रोका; आत्महत्या की चेतावनी के बाद मचा हड़कंप

किसान नेता श्याम सिंह चाहर को पुलिस ने लखनऊ जाने से पहले ही बुधवार रात को घर पर नजर बंद कर दिया। उच्चाधिकारियों ने फोन पर बात कर मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर को मुक्त किया। रोहता बाग निवासी किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने सहकारिता विभाग में आरटीआई से सूचना मांगी थीं। विभाग का समय से जवाब नहीं मिला। इस पर अपील की उस पर भी अधिकारी तारीख पर नहीं मिले। इससे नाराज होकर चेतावनी दी कि वह अन्य किसान नेताओं के साथ 30 अप्रैल को विधानसभा के गेट पर आत्महत्या करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें