फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फिरोजाबाद के कठफोरी से होकर गुजरी किसानों की जन चेतना यात्रा, 11 अक्तूबर को पहुचेगी लखनऊ

भारतीय किसान यूनियन भानु की किसान जन चेतना यात्रा फिरोजाबाद के कठफोरी हाईवे से होकर गुजरी। ये यात्रा इमलिया से 1 अक्टूबर को निकली थी। हाईवे से होकर निकली इस यात्रा में चार पहिया गाड़ी पर करीब आठ लाउडस्पीकर लगे हुए थे। अखंड रामायण की ध्वनि पर करीब 10 किसान कार्यकर्ता पैदल चलते दिखाई दिए। उनके पीछे चार पहिया वाहन धीमी गति से चल रहे थे। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि यह चेतना यात्रा ही है। जो इमलिया से एक अक्टूबर को निकली थी, जिसका उद्देश्य मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर अपनी समस्या रखना है। ये यात्रा 11 अक्तूबर को लखनऊ पहुचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें