फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रक्तदान करने को लेकर दिखा उत्साह, लोगों की लगी लाइन; 700 यूनिट जुटाने का लक्ष्य

अरुन पाराशर Updated Sun, 09 Mar 2025 02:15 PM IST

भारत विकास परिषद निकुंज के ओर से रक्तदान शिविर अग्रसेन मार्ग स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में लगाया गया। यहां दोपहर एक बजे तक 300 से अधिक लोग रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान के लिए युवक-युवतियों में खासा उत्साह दिखा। शिविर छह बजे तक चलेगा। रक्तदान करने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। हालत यह है कि लोगों को रक्तदान करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है । संयोजक प्रमोद सिंघल ने बताया कि 700 यूनिट का लक्ष्य रखा है। रक्त की इन यूनिटों से कैंसर, थैलेसीमिया, एनीमिक गर्भवती महिलाओं समेत अन्य बीमारियों के मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें