आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में वृहद रोजगार मेला का 24 मार्च को आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. आशु रानी ने की। रोजगार मेला में विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी का मौका मिलेगा। इनमें डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, सेल्स, नर्सिंग स्टाफ, सॉफ्टवेयर डेवलपर, ब्रांच मैनेजर, फैसिलिटी सुपरवाइजर सहित अन्य कई पद पर नियुक्ति होगी। कुलपति प्रोफेसर आशुरानी ने कहा कि यह आयोजन छात्रों को रोजगार देने के लिए रखा गया है। उन्होंने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इस रोजगार मेले में शामिल हों और रोजगार पाएं।