आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के लोगों ने बुजुर्ग की लाश नीम के पेड़ पर फंदे से लटकी देखी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर आ गए। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक थाना डौकी क्षेत्र के लायकापुरा की ठार के पास इलायची देवी डिग्री कॉलेज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सुंदर सिंह (65) पुत्र गोपी चंद का बृहस्पतिवार की रात 3:30 के करीब नीम के पेड़ से लटका शव मिला। सूचना पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।