फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जांच के नाम पर किया जा रहा परेशान...दवा व्यापारी बोले- लखनऊ में होगा आंदोलन

अरुन पाराशर Updated Mon, 19 Jan 2026 07:21 PM IST

आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित होटल में ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट की बैठक में दवा विक्रेताओं की समस्याओं पर मंथन हुआ। इसमें नारकोटिक्स की जांच के नाम पर दवा व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाया। अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि नकली दवा, नारकोटिक्स के नाम पर नियमों के साथ कार्य करने वाले दवा व्यापारियों को भी परेशान किया जा रहा है। इससे व्यापार चौपट हो रहा है। तमाम नए नियम लागू कर दी जाती हैं, जिसका पालन करना मुश्किल हो रहा है। महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि इन सभी समस्याओं के लिए जिले स्तर पर ज्ञापन दिए जाएंगे। समाधान नहीं होने पर लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आगरा फार्मा संगठन के अध्यक्ष अनूप बंसल, हरिओम सिंगल, सुनील गुप्ता, जगदीश राठी ,मुकेश गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, ओमप्रकाश, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें