फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:डॉ. शिवम शर्मा ने एनसीआर के सीपीआरओ का कार्यभार संभाला

पंकज जैन Updated Sat, 11 Jul 2026 12:56 PM IST

आगरा । उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) का कार्यभार डॉ. शिवम शर्मा ने संभाल लिया है। उन्होंने शशिकांत त्रिपाठी के मुख्य यातायात योजना प्रबंधक पद पर पदोन्नत होने के बाद यह जिम्मेदारी ग्रहण की। आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि डॉ. शर्मा इससे पहले प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक थे तथा वर्ष 2021-22 में भी सीपीआरओ रह चुके हैं। 2011 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा अधिकारी डॉ. शर्मा मंडल ट्रैफिक मैनेजर, टूंडला और उप मुख्य दावा अधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें