फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खूंखार हो रहे हैं कुत्ते, एआरवी लगवाने आ रहे 500 मरीज

आगरा। भीषण गर्मी में कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। ये लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 500 मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। इनमें 15 फीसदी को 2 से 5 घाव मिल रहे हैं। एआरवी के नोडल अधिकारी डॉ. मोहित बंसल ने बताया कि कुत्ता काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गर्मियों में कुत्ते और हिंसक हो रहे हैं। ओपीडी में रोजाना 500 से अधिक मरीजों को एआरवी लगवाने आ रहे हैं। इसमें बच्चे और बुजुर्गाें की संख्या सबसे अधिक है। इनमें कई मरीजों के दो से अधिक घाव मिल रहे हैं। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि कुत्ते के काटने के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए एआरवी का स्टॉक भी कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें