नई दिल्ली के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के यूनिट हेड डॉ. स्कंद सिन्हा ने बताया कि लिंगामेंट टूटने-फटने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 70 फीसदी मरीज खिलाड़ी और बाकी के सामान्य लोग हैं। कई ऐसे भी मरीज हैं जिनके पैर मुड़ने से मोच आ जाती है जिसमें लिगामेंट को नुकसान पहुंचता है। इसमें कई बार मरीज विशेषज्ञ को न दिखाकर मालिश और देसी उपचार कर लेते हैं। मालिश से लिगामेंट को और क्षति पहुंचती है। इससे परेशानी ठीक न होकर लंबे समय तक रहती है। कई बार ताउम्र परेशानी बन जाती है।