फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टीबी, एड्स-एचआईवी क्विज में अव्वल रहे दिया और शुभी

Arun Parashar Updated Thu, 23 Jul 2026 06:02 PM IST

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमडी जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को एचआईवी, एड्स और टीबी के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद यूथ फेस्ट क्विज हुआ, जिसमें 12 स्कूलों के 72 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें बीमारी से जुड़े सवालों के बारे में पूछा। इसमें मिल्टन पब्लिक स्कूल की दिया सिंह-शुभी कुलश्रेष्ठ अव्वल रहे। एमडी जैन इंटर कॉलेज के दिव्यांश अग्रवाल-वैभव वर्मा द्वितीय और जगदंबा इंटर कॉलेज के चरण आधार-सत्येंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। राजकीय हाईस्कूल शमसाबाद के कौशल कुमार-प्रांशी को सांत्वना पुरस्कार मिला। जिला क्षय-एड्स रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि एचआईवी वायरस है। इसके संक्रमण से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। ये एचआईवी के इलाज न होने पर पनपती है। 15 दिन तक खांसी, वजन कम होने पर टीबी की जांच कराई जाए। प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग ने पुरस्कार वितरण किए। कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार सिंह, महेश कुमार, चेतन कुमार आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें