फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डिंपल यादव ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही है भाजपा

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 01:58 PM IST

मैनपुरी के कस्बा करहल की ईदगाह पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शुक्रवार को सपा सांसद डिंपल यादव, विधायक तेज प्रताप यादव और एमएलसी मुकुल यादव शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक चेयरमैन अब्दुल नईम ने सभी का स्वागत किया। सांसद डिंपल यादव ने यहां वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार धरातल की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश का किसान महंगाई से परेशान है। सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। बेटियों पर अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार को अपराध पर लगाम लगानी चाहिए। संभल सीओ के बयान को लेकर कहा कि जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के बयान दिए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें