आगरा। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी, आगरा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का आज रोमांचक फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-16 बालक तथा बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।