फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा पहुंचे। वह शमशाबाद में जिला पंचायत की ओर से स्थापित कराई गई महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर रक्षा मंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद वह क्षेत्र के ही एक मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया व अन्य पार्टी पदाधिकारी भी रहेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन से लेकर पार्टी ने भी ताकत झोंक रखी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए रैली को जिला भाजपा के कई नेताओं के शक्ति प्रदर्शन के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें