फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में अब जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस, पुलिया का हुआ चाैड़ीकरण

Arun Parashar Updated Thu, 23 Jul 2026 06:02 PM IST

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से गुजर रहे नाले पर नई पुलिया का निर्माण हो गया है। ये पहले के मुकाबले चार गुना चौड़ी है। अब एंबुलेंस जाम में नहीं फंसेगी। अभी तक एसएन में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के अलावा एंबुलेंस को मोती कटरा रोड से होकर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था, इससे जाम में भी फंस जाते थे। ये पुलिया चार महीने में बनकर तैयार हुई है। एसएन के बीच में नाला गुजर रहा है। इसकी पुलिया संकरी होने के कारण इस पर जाम लगता था। इससे ओपीडी और अन्य विभाग में इलाज के लिए मरीजों को परेशानी होती थी। यहां मेट्रो स्टेशन भी बन गया है। इसके शुरू होने पर यात्रियों के वाहन भी आएंगे। इसके चलते बीते मार्च के अंतिम सप्ताह में इसके चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ। ऐसे में एंबुलेंस और मरीजों को मोती कटरा और नूरी दरवाजा से होकर जाना पड़ता था। वाहनों का दबाव बढ़ने पर यहां जाम की स्थिति रहती थी। दूसरी ओर के लिए सड़क बन रही है, जो सप्ताह भर में बन जाएगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया की पुलिया के निर्माण कार्य के दौरान कुछ दिक्कतें उठानी पड़ीं। अब जाम की समस्या नहीं रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें