फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाय ने महिला के पेट में सींग घोंपा, अंतड़ियां निकली बाहर...राहगीरों ने बचाई जान

आगरा के बाह में कैंजरा रोड बाह में ब्रहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे 65 साल की कमला देवी पर छुट्टा गाय ने हमला कर दिया। हमले के दौरान सड़क पर गिरी महिला के पेट में सींग घुस गया। जिससे उनकी अंतड़ियां बाहर निकल आईं। महिला की चीख पुकार पर राहगीरों ने गाय को भगाकर उनकी जान बचाई। कैंजरा रोड पर अशोक नगर की नई बस्ती में रहने वाली कमला देवी ने बताया कि वह रास्ते में थी, गाय दिखने पर रास्ते से हट गई थी। पीछे से गाय ने हमला कर दिया। जिससे सड़क पर गई। गाय का सींग पेट में घुस गया। राहगीरों ने महिला को बचा कर इलाज के लिए एंबुलेंस से बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें