आगरा के फाउंड्री नगर स्थित श्रीकृष्णा गोशाला में गोरक्षा सेवा समिति की ओर से गोपूजन कर सेवा की गई। इससे पूर्व धूलिया गंज से जीवनी मंडी चौराहा, वाटर वर्क्स, रामबाग चौराहा होते हुए फाउंड्री नगर गौशाला तक गोरक्षा यात्रा निकलकर पदाधिकारियों ने लोगों को गोरक्षा और सेवा के लिए जागरूक किया। गोशाला पहुंचने पर साफ-सफाई कर कारसेवा की। इसके बाद गोमाता का पूजन कर हरा चारा, गाजर आदि का भोग अर्पित किया।