फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेडिकल काॅलेज में होंगे काॅर्निया ट्रांसप्लांट, प्रदेश सरकार ने गठित की टास्क फोर्स

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में सोटा के संयुक्त निदेशक डॉ. हर्षवर्धन ने नेत्र रोग विभाग में कॉर्निया ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन किया। इसमें सिर्फ काॅर्निया ट्रांसप्लांट ही होंगे। कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. शेफाली मजूमदार ने बताया कि विभाग में अब मोतियाबिंद, काला मोतिया समेत अन्य की सर्जरी और कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए अलग-अलग ओटी हो गई हैं। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। सोटा के संयुक्त निदेशक ने बताया कि नेत्रदान को बढ़ावा देने और ट्रांसप्लांट की सुविधा विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने 14 विशेषज्ञों की टॉस्क फोर्स गठित की है। इसमें एसएन की डॉ. शेफाली मजूमदार भी सदस्य हैं। अभी प्रदेश के 11 मेडिकल कॉलेज में कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा है। इसे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए टॉस्क फोर्स कॉलेजों में भ्रमण कर जरूरत को देखेगी। नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें