फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेट्रो के फेर में फंसी आगरा की सीएम ग्रिड योजना की मॉडल रोड

आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की सूरत बदलने के सपने के साकार होने पर ब्रेक लग गया है। बिना अनुमति हरीपर्वत चौराहे से राजामंडी स्टेशन रोड तक बनने वाली मॉडल रोड का निर्माण पुलिस ने यातायात प्रभावित होने का हवाला देकर रुकवा दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो के काम की वजह से पुलिस ने काम रुकवाया है। वहीं, पुलिस ने अनुमति विचाराधीन होने की बात कही है। दरअसल, माैजूदा समय में एमजी रोड पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन की फर्म मेट्रो का निर्माण कर रही है। इससे हरीपर्वत से लेकर पूरे शहर में यातायात पर खासा दबाव है। दिनभर वाहनों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ रहा है। सुबह और शाम व स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति खराब हो जाती है। इस बीच दस दिन पहले नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत हरीपर्वत चाैराहे के नजदीक माॅडल रोड का काम शुरू करा दिया। करीब 64 करोड़ रुपये की लागत वाली मॉडल रोड का निर्माण शुरू होने के साथ ही चाैराहे पर लगातार जाम की स्थिति बनने लगी। चूंकि इस रोड पर शहर के कई बड़े स्वास्थ्य अस्पताल हैं। साथ ही इस रास्ते से होकर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, मदिया कटरा तिराहा होते हुए लोहामंडी व कई शिक्षण संस्थान भी जाया जाता है। ऐसे में निर्माण कार्य की वजह से इस पूरे रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी होता देख पुलिस ने काम रुकवा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें