फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक और सोनम वांगचुक मामले में कलेक्ट्रेट पर सोमवार को प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। सुभाष पार्क एमजी रोड से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन को घर में नजरबंद कर दिया। होर्डिंग, पोस्टर और बैनर लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षामंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि छात्रों के साथ धोखा किया है, नीट समेत कई परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय शिक्षामंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरन धरना स्थल से हटाकर अस्पताल लेकर जाना तानाशाही है। प्रदर्शन में मनोज वोहरा, अर्सल अहमद, बुरहान शमशी, अदनान कुरैशी, दीपक शर्मा, सतेंद्र दुबे, हेमंत चाहर, दानिश सिद्दीकी, याकूब शेख, अनिल सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें