कांग्रेस कार्यकर्ता विजय नगर स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे। यह ज्ञानेश कुमार वोट चोर आगरा छोड़ पोस्टर लेकर के उनके आवास पर नामकरण करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ही पुलिस ने उनको रोक लिया, जिसमें तीखी नोंकझोंक हुई। जमकर हंगामा हुआ और नारेबाजी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कवरेज कर रहे पत्रकारों से भी अभद्रता की।