आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के महामंत्री डॉ. संजय कुमार मिश्र ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर परीक्षाएं समय पर कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने एमएड सत्र की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं जल्द कराने मांग की है। साथ ही बीएड को नियमित बनाए रखने के लिए प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं फरवरी-मार्च में कराने के लिए कहा है। बीएड की परीक्षाएं वार्षिक प्रणाली आधारित आयोजित होनी है। ऐसे में अप्रैल तक संभावित परीक्षाएं आयोजित होंगी। वहीं, प्रयोगात्मक परीक्षा समिति के प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि बीएड के परीक्षा फार्म ओपन होने के बाद ही प्रैक्टिकल परीक्षा कराई जाएंगी। प्रयास किया जाएगा कि मुख्य परीक्षाओं से पहले प्रैक्टिकल हो जाएं।