फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फर्जी इकरारनामों से कंपनी की जमीन हड़पने का आरोप

पंकज जैन Updated Mon, 13 Jul 2026 02:13 PM IST

आगरा। फर्जी इकरारनामे लगाकर एक कंपनी की जमीन हड़प ली गई। न्यायालय के आदेश पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी के प्रतिनिधि नीरज गुप्ता ने बताया कि भारत स्टोर्स कंपनी की कैलाशपुरी के पास सेंट्रल जेल के मोड़ पर 10 बीघा जमीन स्वामित्व है। आरोप है कि राजस्व कर्मचारियों से साठगांठ कर दो इकरानामे किए गए। इकरारनामे भारत स्टोर्स की भूमि हड़पने की नीयत से फर्जी और कूटरचित तरीके से तैयार कराए गए। न्यायालय के आदेश पर 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें