उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त कार्यालय में करीब 1 घंटे तक विभिन्न जिलों के विधान सभा व विधान परिषद सदस्यों और सांसदों के साथ व संबंधित जिलों से जुड़ी समस्याएं और मुद्दे पर चर्चा की।