मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में आगरा में 28 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई है। न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से लोगों ने गर्मी और उमस में राहत की सांस ली। 3 जुलाई तक छाए रहेंगे बादल अगले तीन दिन भी बारिश होगी। 3 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है। चमक-गरज के साथ रात में भी बारिश होगी। 4 जुलाई के बाद आसमान साफ हो सकता है।