फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पार्क की चाबी को लेकर दो पक्षों में पथराव, लाइव वीडियो आया सामने

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Oct 2025 01:58 PM IST

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फेस वन सी ब्लॉक स्थित संजय गोला पार्क की चाबी को लेकर मंगलवार देर रात दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात पथराव और मारपीट तक पहुंच गई। घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, सी ब्लॉक निवासी सोनू कनौजिया ने बताया कि उनके पिता गोपाल कनौजिया ने पार्षद प्रकाश केसवानी की मदद से संजय गोला पार्क का सुंदरीकरण करवाया था। इसके बाद पार्क की चाबी सोनू कनौजिया के पास रहती थी। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे पड़ोसी सोनू गौतम और अजय गौतम ने गाली-गलौच करते हुए पार्क की चाबी मांगी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट और पथराव शुरू कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें