आगरा में शुक्रवार की शाम शिव और शिवत्व के नाम रही। अमर उजाला की ओर से तारघर मैदान में आयोजित जीवांजलि कार्यक्रम शिवोहम में पदमश्री कैलाश खेर के कैलासा बैंड की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को आस्था और श्रद्धा के सागर में उतारा। शिवोहम के दौरान शहरवासियों पर भक्तिगीत का ऐसा जोश चढ़ा कि लोग अपनी-अपनी जगह खड़े होकर कैलाश खेर के साथ न केवल पूरे कार्यक्रम के दौरान गीत गुनगुनाते रहे बल्कि मंच के सामने भी लोग मगन होकर झूमते नजर आए।