फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चौकी प्रभारियों को मिलेंगे नए CUG नंबर, पुराने सिम हुए बंद; पुलिस कमिश्नर ने दिए आदेश

Arun Parashar Updated Sun, 08 Mar 2026 02:16 PM IST

आगरा पुलिस कमिश्नरेट के चौकी प्रभारियों को नए सीयूजी (क्लोज्ड यूजर ग्रुप) नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अमर उजाला में सीयूजी नंबर बंद होने की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने नए नंबरों को जारी कराने के लिए तीनों जोन के डीसीपी को निर्देशित किया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार के कार्यकाल में एक निजी सिम प्रदाता कंपनी के माध्यम से चौकी प्रभारियों को सीयूजी नंबर उपलब्ध कराए गए थे। इसका उद्देश्य था कि एक चौकी पर एक सरकारी नंबर रहे जिसे हमेशा प्रयोग में लाया जा सके। मगर सिम निजी कंपनी की होने के कारण बंद हो गए। हालांकि पुलिस की लिस्ट में अब भी चल रहे हैं। इनको अब बदलवाया जाएगा। इसके लिए नगर, पूर्वी और पश्चिमी जोन के डीसीपी को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। एक बार पुलिस मुख्यालय से सिम मिलने पर प्रभारियों को दिए जाएंगे। इनका बिल भी विभागीय स्तर पर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें