आगरा। ऑनलाइन गेम, रील और उत्तेजक कंटेंट की लत बच्चों की मानसिक सेहत बिगाड़ रही है। टोकने पर बच्चे आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। मनोचिकित्सक इसके लिए सोशल मीडिया को बड़ी वजह बता रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय तक उपयोग से बच्चे एआई अरेस्ट हो रहे हैं। उनकी सीखने-समझने की क्षमता भी घट रही है। ऐसे में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पाबंद करने या फिर गाइडलाइन बनाना बेहद जरूरी है।