फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री के रूट को कराया गया साफ...नगर निगम ने हटवाए सड़क किनारे अतिक्रमण

आगरा में मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व नगर निगम ने टाटा गेट से लेकर राजामंडी तक अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान शाहगंज क्षेत्र में सड़कों के किनारे से दुकानों के आगे लगाए तिरपाल, काउंटरों और एक दर्जन लावारिस ठेल धकेलों को जब्त कर लिया गया। नगर निगम की टीम ने टाटागेट से शाहगंज शंकरगढ़ पुलिया, कोठी मीना बाजार के सामने सत्तो हलवाई, पंचकुइयां होते हुए राजामंडी एमजी रोड तक के पूरे रूट को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्यक्रम समापन के बाद खेरिया हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री के विमान में तकनीकि गड़बड़ी के चलते दोबारा सर्किट हाउस पहुंचने के प्रोग्राम को देखते हुए अर्जुन नगर गेट से सर्किट हाउस तक फिर से अभियान चलाया गया। रोड के दोनों ओर के अतिक्रमण बोर्ड होर्डिंग्स हटवाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें