उत्तर प्रदेश के आगरा में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने खंदारी परिसर में नारेबाजी की। काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र नेताओं को समझाकर शांत किया। छात्र नेताओं ने चुनाव बहाली न होने पर दीक्षांत समारोह के बहिष्कार की चेतावनी दी है।