यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर भाकियू (भानु) के नेता से टोल मांगने पर भाकियू कार्यकर्ताओं टोल प्लाजा पर हंगामा और प्रदर्शन किया। तहसीलदार के समझाने पर किसान माने और जेवर पर महापंचायत के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ता जेवर में महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर टोल कर्मियों में भाकियू नेता की गाड़ी को रोक लिया। टोल मांगा तो भाकियू नेता भड़क गये और टोल प्लाजा पर हंगामा किया। भाकियू द्वारा एक लेन को बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार मांट ब्रजेश कुमार और मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और भाकियू नेताओं से बात की। भाकियू भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने बताया कि आए दिन टोल कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है जिसको लेकर जल्द एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पहलवान,रविकांत गोयल,विष्णु चौधरी,लक्ष्मीनारायण पचहरा,विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।