आगरा के कस्बा फतेहाबाद के अवंती चौक पर वेल्डिंग का कार्य करते समय गैराज में खड़ी कार में आग लग गई। इससे माैके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक कार जलकर खाक हो गई। पथवारी मोहल्ला निवासी आमिर पुत्र बलिया का अवंती चौक पर कार का वर्कशाॅप है। रविवार को सुबह 11:40 करीब ईको कार में वेल्डिंग करते समय आग लग गई। गैराज में काम कर रहे लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। दमकल ने माैके पर पहुंच आग बुझाई।