फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे तीन दोस्त

आगरा के शमसाबाद रोड स्थित पंचवटी के सौ फुटा रोड पर ब्रहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे कार आग का गोला बन गई। कार सवार तीन दोस्त बाल-बाल बच गये। बाह के नरहौली गांव के सुनील चौहान और संतोष कुमार अपने दोस्त इटावा के नरेन्द्र की कार से बुधवार देर रात आगरा में पंचवटी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि समारोह के पांडाल के पास उन्होंने कार रोकी। वह लघुशंका के लिए बाहर उतरे, जब पीछे मुड़ कर देखा तो कार आग का गोला बन गई। माैके पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें