फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नवोदय में कक्षा छठवीं के लिए प्रवेश परीक्षा उमड़े परीक्षार्थी

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है,यह परीक्षा सुबह 11:30 से शुरू होकर 1:30 तक चलाएगी, परीक्षा को लेकर कक्षा पांचवी के छात्र एवं छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। फतेहाबाद रोड स्थित कुंडोल डीएवी इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए पहुंचे जो काफी उत्साहित थे और उनका कहना था कि यह प्रवेश परीक्षा जनवरी में होनी थी लेकिन परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कर दी गई,इसकी वजह से बच्चे काफी हद तक तैयारी नहीं कर पाए हैं,लेकिन कुछ बच्चों का मानना है कि तैयारी पूरी है और वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश पाएंगे।वहीं श्यामों की रहने वाली छात्रा वैष्णवी ने बताया कि उसकी तैयारी पूरी है निश्चित तौर पर वह सफलता हासिल करेगी। छात्र सूर्यांश ने बताया कि उनके शिक्षक के द्वारा बताया गया था कि जनवरी में परीक्षा होगी लेकिन अचानक परीक्षा होने से तैयारी ठीक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें