आगरा के फतेहपुर सीकरी में शुक्रवार देर शाम बाईपास मोड़ के सर्विस रोड पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शिनाख्त कराए जाने पर मृतक की शिनाख्त थाना कागारौल के ग्राम देयोरेठा निवासी नरेश 56वर्ष पुत्र केहरी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नरेश राजमिस्त्री का काम करते थे और काम के सिलसिले में रक्षाबंधन से घर से निकले थे तब से घर पर कोई संपर्क नहीं हुआ था।