फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खुले मैनहोल में गिरा बाइक सवार, लोग बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

Arun Parashar Updated Fri, 24 Jul 2026 05:49 PM IST

आगरा के छावनी क्षेत्र में खुले मैनहोल लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। वार्ड नंबर-7 के सुल्तानपुरा रोड स्थित मंदिर के पास एक बाइक सवार बृहस्पतिवार सुबह खुले मैनहोल में गिरकर घायल हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नौलक्खा निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, उसी समय बाइक सवार मैनहोल में गिर पड़ा। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि इस बारे में इंजीनियरिंग विभाग को बता दिया है। छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक कुलविंदर सिंह ने बताया कि कई मैनहोल के ढक्कन बदले जा चुके हैं। जहां भी खुले मैनहोल हैं, वहां जल्द ढक्कन लगवाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें