आगरा में 21 केंद्रों पर 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं। पहली पाली का पेपर समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान और भाषा में जो प्रश्न आए थे वह आसान थे। सामान्य ज्ञान में कई ऐसे प्रश्न पूछे गए जो कुछ समय पहले हुए घटनाक्रमों से संबंधित थे। इसके अलावा भाषा का पेपर भी कठिन नहीं था। प्रवेश परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश के साथ ही कई अन्य राज्यों से आए हैं। महिलाओं के साथ आए उनके पति और उनकी माताएं परीक्षा के दौरान फुटपाथ पर बच्चों को संभालते हुए भी नजर आए। इस दौरान तेज धूप निकलने से परिजन गर्मी से परेशान दिखाई दिए।