फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तमंचे के बल पर दंपती से जेवरात से भरा बैग लूटा, एक पकड़ा

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती से जेवरात से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिला फिरोजाबाद के थाना मटसैना रूपवास निवासी राजू पुत्र दाताराम ने बताया कि वह आठ जुलाई की रात करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी सोनाली और भाभी पूनम के साथ नगला देवहंश में साले की बेटी के विवाह समारोह से बाइक से लौट रहे थे। फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर भलोखरा के पास पीछे से बाइक पर सवार दो युवक और अपाचे बाइक पर सवार एक अन्य युवक आए। बदमाशों ने राजू की पत्नी के हाथ से आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। शोर मचाने पर दूसरी बाइक से बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। घटना में राजू, उसकी पत्नी सोनाली और भाभी पूनम घायल हो गए। राजू का कहना है कि उसकी भाभी पूनम ने एक बदमाश की पहचान की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद तथा दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दंपती के साथ हुई लूट की घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें