ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित विश्व के नंबर वन डबल्स बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी आगरा पहुंचे। उन्होंने आगरा में बैडमिंटन को लेकर हो रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि यहां का वातावरण और बढ़ती सुविधा देखकर लगता है कि आगरा में बैडमिंटन का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। ओलंपिक को लेकर उन्होंने कहा कि मैं जरूर इस बार भारत के लिए मेडल लेकर आऊंगा। देश का नाम रोशन करूंगा।