फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:डायरिया के प्रति जागरूक करेगा वाहन

आगरा। जनपद में बच्चों को डायरिया (दस्त) से बचाने और इसके प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। शुक्रवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. नंदन सिंह और ऋषि गोपाल ने प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को डायरिया से बचाव के प्रति सचेत करेंगे। डॉ. उपेंद्र ने बताया कि 11 अगस्त तक चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य विभाग को पीएसआई इंडिया का विशेष सहयोग मिल रहा है। प्रचार गाड़ियां और स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई रखने तथा ओआरएस व जिंक के महत्व के बारे में जानकारी देंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें