फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को ऑटो ने मारी टक्कर...मच गई चीख-पुकार, देखें वीडियो

आगरा के फतेहाबाद में सोमवार सुबह टहलने जा रही महिला को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर ऑटो महिला के ऊपर ही पलट गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बबलू भदौरिया निवासी जमुना गली फतेहाबाद ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे के करीब पत्नी साक्षी भदौरिया टहलने के लिए जा रही थी। तभी बाह रोड बाईपास पर तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी और वह ऑटो के नीचे दब गई। आसपास के लोगों ने उसे निकाला। टेम्पो चालक को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें