फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैडमिंटन प्रतियोगिता में आर्मी स्कूल बना विजेता, इन खिलाड़ियों ने दर्ज की जीत

अरुन पाराशर Updated Tue, 29 Jul 2025 02:13 PM IST

मथुरा रिफाइनरी नगर में 14वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन एम्पलाइज क्लब के बैडमिंटन हॉल में किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह का मुख्य अतिथि बल्देव के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख यतीन्द्र सिंह सिकरवार ने उद्घाटन किया। साथ ही विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में अनेक पहल की गई हैं। जिला बैडमिंटन क्लब के सचिव एनके अग्रवाल ने बताया कि चैंपियनशिप में बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर-11, अंडर-13 व अंडर-15 आयु वर्ग के सिंगल एवं डबल के मुकाबले खेले गए। इंटर स्कूल चैंपियनशिप में आर्मी स्कूल ने हेरिटेज पब्लिक स्कूल को हरा ट्रॉफी पर कब्जा किया। बालक एकल में परीक्षित बरमानी, सात्विक, अधिराज गोस्वामी, आरोही गौतम ने जीत हासिल की। बालिका अंडर-15 में उत्कर्ष व प्रियांशु, आरोही व सूची, मान्य व सूची ने जीत दर्ज की। तनु गर्ग ने प्रतियोगिता का संचालन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें