फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा, फाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच

अरुन पाराशर Updated Wed, 28 Jan 2026 11:10 PM IST

आगरा के प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी एवं श्रवण बैडमिंटन अकादमी में चल रही ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को देशभर से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। टूर्नामेंट के पुरुष युगल 45 प्लस वर्ग में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के जितेंद्र सिंह व नोएडा के रविंद्र सिंह ने चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल जीत कर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया। मेंस सिंगल्स 35 के फाइनल में साहिल कटलरिया ने रविजोत सिंह को कड़े मुकाबले में 21-7, 19-21, 21-14 से हराया और वुमेंस सिंगल्स 35 में स्वाति शर्मा ने नेहू सुथार को 21-09, 21-07 से हराकर खिताब जीता। मेंस सिंगल्स 40 में आंध्र प्रदेश के कृष्णा टी. ने गुजरात के यशराज सिंह राठौड़ को तीन गेम के संघर्षपूर्ण मैच में 13-21, 21-17, 21-16 से मात दी। मेंस सिंगल्स 45 का खिताब पश्चिम बंगाल के अरूप बैद्य ने अभिन्न श्याम गुप्ता को 21-16, 21-12 से हराकर जीता। मेंस सिंगल्स 50 में शीर्ष वरीय अनिल कुमार श्रीवास्तव ने निखिल राजगोपाल चारी को सीधे गेमों में 21-13, 21-14 से हराया। महिला सिंगल्स में वीमेंस सिंगल्स 40 में दिवा अरोड़ा ने माला गाबा को 21-8, 21-9 से, वीमेंस सिंगल्स 45 में येल सराभाई ने राधिका एम को कड़े मुकाबले में 15-21, 21-14, 22-20 से, वीमेंस सिंगल्स 50 का खिताब सुचित्रा मिश्रा ने अनु गेरा को 21-18, 21-12 से हराकर जीता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें