फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार कार ने खोखा उड़ाया, चार साल के मासूम की मौत, बहन की हालत गंभीर; परिजनों ने किया हंगामा

Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 12:26 PM IST

आगरा के दयालबाग क्षेत्र के वीर नगर में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे रखे खोखे में टक्कर मार दी। अपनी परनानी के साथ खोखे पर बैठे मासूम भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले चार साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया जबकि छह वर्षीय बहन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर भीड़ ने कार चालक और उसके साथियों को पकड़कर न्यू आगरा पुलिस के हवाले किया।घटना शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे की है। मूल रूप से सदर के गोपालपुरा निवासी छोटू कुमार और उनकी पत्नी रूबी करीब एक वर्ष से अपनी नानी बैकुंठी देवी और नाना गोकुल चंद के साथ दयालबाग के वीर नगर में किराए पर रहते हैं। वह जूता फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार का खर्च पूरा करने के लिए नाना-नानी घर के पास ही पुलिया के किनारे खोखे में गुटखा और अन्य सामान बेचते हैं। छोटू ने बताया कि दोपहर में नानी खोखे पर बैठी थीं। उनका बेटा प्रदीप और बेटी इशनिया परनानी के पास खोखे पर चले गए। दोनों खोखे के पास रखे पत्थर पर बैठे थे। इसी दौरान वीरी सिंह कॉलेज की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई। पुलिया पर मोड़ते समय चालक कार को संभाल नहीं सका और खोखे में टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक की पहचान बसेरा एन्क्लेव निवासी राहुल कुमार के रूप में की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें